Skip to the story
Her Poetry

किताबें

Poem · 23/4/2013 · Hindi Handwritten Poems

लिपटी हूँ भावनाओं की चादर में
आनंद से मैं जड़ी हुई
मैं ही जीवन को रोशन करती
मैं ज्ञान के सूरज से भरी हुई।

मैं ही इन्सान को काबिल बनाती
जीवन में इक पहचान दिलाती
जीवन में गुणों की खान मैं ही
मैं ही करवाती मनु की मन से
पहचान

मेरे बिना जीवन ये मानो
मानो सूर्य के बिन धरती
मैं ही आनन्द फैलाती
मैं ही कण-कण में ज्ञान भरती।

मुझसे जो मुख मोड़ते हैं
असाक्षरता से नाता जोड़ते हैं
अनपढ़ता जब सताती है
इक दिन भी मेरी याद आती है।

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.