Skip to the story
Her Poetry

झरना

Poem · 27/4/2013 · Hindi 11:35 PM Handwritten Poems

कुछ कहेंगे मैं गिर रहा हूँ
पर तुझे पता है मैं मिल रहा हूँ
मिल रहा हूँ तुम्हारी अनंत गहराइयों से
उतर रहा हूँ रूह तलक
पाने अपनी इक झलक
अपनी नहीं तुम्हारी नजर से
खुद का इक झलक देखना चाहता हूँ

वजूद अपना खो कर
सदा के लिए तुझसे मिल जाना चाहता हूँ
तेरी चाहत के गिलेपन को महसूस
करना चाहता हूँ
गिर के तुझ में सदा के लिए डूब जाना
चाहता हूँ

इतना गहरा इतना भीतर कि
सब कुछ भूल जाना चाहता हूँ
मैं तुझ में कहीं डूब जाना चाहता हूँ

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.