Skip to the story
Her Poetry

तेरी याद

Poem · 27/8/2012 · Hindi Handwritten Poems

हर वक्त हर लम्हा
हर आती जाती साँस
तुझे ही याद करती है

सुबह का उजाला मेरी ढलती शामें
तुम्हें ही याद करती हैं।

बंद आँखें तुम्हें ही देखती हैं
हर तरफ सिर्फ और सिर्फ तुम्हारा ही
चेहरा नजर आता है।
मन तुम्हें… तुम्हारे स्पर्श को महसूस करने की
कोशिश करता है
तुम्हारी बातें… तुम्हारे अंदाज हर इक बात
को याद करता है।

तुम्हारी आँखों में छाई मदहोशी
होंठों में दबी हँसी को याद करता है।

तुम हर लम्हा हर जगह मेरे साथ हो
फिर क्यों मन तुम्हें इतना याद करता है।

मेरी यादों से निकल मेरी जिंदगी में
अब आ जाओ
क्योंकि मन यादों में नहीं तुम्हारे साथ
रहने को तड़पता है।
मन सिर्फ और सिर्फ तेरे ही प्यार को
तरसता है।

MR

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.