Skip to the story
Her Poetry

उस मोड़ पर

Poem · 26/8/2012 · Hindi Handwritten Poems
पृष्ठ 1 / 2
उस मोड़ पर — Manu’s original handwritten poemView the original diary scan ↗
पृष्ठ 2 / 2
उस मोड़ पर — पृष्ठ 2, बचपन की यादें और MR हस्ताक्षरView the original diary scan ↗

ये करम था उसका की रहम था
तुम उस मोड़ पर मिले
जब जीवन बना बेरहम था

ये उसका कोई संकेत था
बरसों बाद हम बिछड़ों को मेल था

जो तेरा है शहर वो मेरा भी घर कभी बसेर था

जहाँ तुम अभी तक रुके हो
वहाँ आज भी मेरी धड़कने बसती हैं

वो गलियां वो सड़कें
रेस्ट हाउस के पास चमेली का पेड़
चौगान पर आज भी खड़ा वो गुलमोहर
उसकी बगल में वो दिल्ली गेट
मुझे अब भी नहीं भूला वो अपना स्कूल
अपनी पुलिस लाइन और उसकी क्यारियों में
खिले फूल,
झंडे के पास रखी वो दो तोप
पास ही में वो बड़ी सी घंटी
आज भी ज़हन में ज़र्रे-ज़र्रे का एहसास
अमरूद का वो बागीचा जिनको तुम खुद रखते
थे खास सम्भाल
आज भी वो चेहरा याद है जिसकी लालिमा
दमकती थी
आवाज़ वो रौबिली वो अमरूद तोड़ते बच्चे पर
गरजती थी

मुझे आज भी नहीं भूला वो प्यारा मासूम चेहरा
जिसके पीछे छुपा था एक अकड़ू शरारती लड़का

जो अकड़ता था झगड़ता था
जब तोड़ते थे हम अमरूद तो वो हमसे लड़ता था
मानो सारे का सारा बागीचा हो जिसका,
जिस पर शायद हम कालोनी के बच्चों का भी हक बनता था

मुझे मालूम न था कि बचपन के
बिछड़े हम कभी यूँ मिलेंगे

उसी अकड़ू लड़के की मोहब्बत के
फूल मेरे दिल में खिलेंगे।

MR

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.