जिंदगी के ये रास्ते
गौर से देखो कभी तन्हा नहीं होते
साथ कोई न भी हो
तो भी ये कभी नहीं रुकते
महसूस करो दोनों ओर खड़े
पेड़ों की ये कतारें
छाया उनकी तो झुक कर तुम पर
थोड़ा रुक कर तुम पर
तुम्हें शीतल करती है
बहती वो हवा तो बेशक न दिखे
पर हर पल
तुझे छू कर आँचल में अपने भर कर
सहलाती है
तेरे कदमों के साथ मेरी आहट
नहीं तो क्या हुआ
मेरे पैरों के निशाँ तो बाकी हैं
यही वो धूल पड़ी है राह में
जिसे कभी मैंने छुआ
तुझसे मैं दूर नहीं
तेरे ही साथ-साथ हूँ
कभी डाल-डाल कभी बहती हवा में
कभी पड़ी इस धूल में
क्या हुआ ये दिखता नहीं
पर तू मेरे लिए और मैं तेरे लिए
बहुत खास तो हूँ।
एहसास कभी मरने न पाए
अरमानों की चिता जलने न पाए
क्योंकि अभी रोशन करना है इक ऐसा जहाँ
बेशक जला कर खुद को
This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.