Skip to the story
Her Poetry

विरान इस शहर में

Poem · 6/6/2013 · Hindi 11:06 AM Handwritten Poems

विरान इस शहर में
हर गली हर कूचा सूना
मानो मातम मना रहा हो
मेरी बर्बाद मोहब्बत का।

मैं हर तरफ हर दिशा ढूँढ रहा
बस इक नज़र दीदार की
न जाने कहाँ खो गया
या खेल रहा है कोई खेल वो।

तड़पा के मुझको ऐ मेरे महबूब
तुझे भी चैन कहाँ होगा
लाख छुपाले तू खुद को
यकीन है पर मुझको,
तू आएगा
कब तक तू मुझसे जुदा होगा।

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.