Skip to the story
Her Poetry

तू जरूर आए

Poem · 3/6/2013 · Hindi 3:00 PM Handwritten Poems

दर्द
मेरा इक नगमा
गुनगुनाता है मन का भँवरा

टीस
उठती है अनंत गहराइयों से
पीड़ मेरी पल पल बढ़ती जाए

विश्वास
मन का टूटने न पाए
एहसास भीतर भरता जाए

प्यार
समय के साथ गहराये
मन उसका आलिंगन चाहे

तुम
खास मेरे दिल का हिस्सा
भीतर यूँ मेरे सदा रहे

दूरी
सिर्फ जिस्मों की है
रूहें निरंतर मिलती जाए

जीवन
सूना है बहुत तेरे बिन
तुझी से जीवन में आए बहार

इन्तजार
ता उम्र करेंगे पर दुआ है कि
मेरे मरने से पहले इक बार
तू जरूर आए, जरूर आए

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.