Skip to the story
Her Poetry

तेरे दर्द का मुझे भी एहसास है

Poem · 27/7/2012 · Hindi Handwritten Poems

तेरे दर्द का मुझे भी एहसास है
क्योंकि तू मेरे लिए बहुत खास है
तेरी हर आती-जाती साँस से वाकिफ हूँ मैं
क्योंकि न मुसलमां न काफिर हूँ मैं
मैं तेरे ही दिल की धड़कन हूँ
तेरे हर इक राज से मैं वाकिफ हूँ

मैं ही तेरे अंदर हूँ मैं ही तेरे बाहर हूँ
अनजान नहीं तुझसे तेरी हर इक आस
से वाकिफ हूँ मैं
तेरे कदमों की आहट, तेरी हँसी की खिलखिलाहट
सब मालूम है मुझे,
मैं कोई और नहीं तेरी ही पहचान हूँ मैं,

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.