समंदर
विचार मेरा गहरा
नीले आसमाँ की छतरी
चारों ओर धरती का पहरा
शांत
कभी लहरों का फेरा
ऊपर से समतल
भीतर अनंत गहरा
ऊपर
कतार उड़ते पंछियों की
फड़-फड़ाते पर
नीचे मछलियों का बसेरा
सागर
कभी मैं डूबता हूँ
कभी मुझसे हो
उगते सूरज का सवेरा
रेत
कभी मुझको लिपटे
कभी छू मैं उनको
मैंने जिसे रखा समेट
मेरी लहरों ने चारों ओर बिखेरा।
MR
Copyright & Usage Notice
This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.