Skip to the story
Her Poetry

रोया हूँ आज इतना

Poem · 15/1/2012 · Hindi 7:05 Handwritten Poems

रोया हूँ आज इतना
जितना पहले कभी न रोया
वजह तो लाख थी
बेशुमार थे सवाल सीने में
समझ में नहीं आ रहा
बौखला सा मैं गया हूँ
कुछ छूटता सा लग रहा है
मेरा दिल टूटता सा लग रहा है

सवाल मेरे…. जवाब भी मेरे
बड़ा अकेला तन्हा सा हो गया हूँ

उम्मीद होकर भी है नहीं
ऐसा लगता है वो होके भी है नहीं

यही तो डर की कहानी है
यही वो उलझन अनकही सी

मैं तिनका तिनका बिखर रहा
समेट ले आकर कोई ऐसी चाहत
डरी-डरी सी।

मनु

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.