हाँ मैं तेरे साथ हूँ
पर साथ तेरे चल नहीं सकता
मंजिल तो हमारी एक ही है, पर मैं तेरा राहगीर
बन नहीं सकता
जब भी कभी तुम्हें जरूरत हो
मुझे तुम पुकार लेना
हाँ मैं तेरे साथ हूँ
पर तेरे साथ खड़ा हो नहीं सकता
जब कभी तुम गिरने लगो
मुझे तुम याद करना
हाँ मैं तेरे साथ हूँ
पर बढ़कर हाथ थाम नहीं सकता
जब कभी तुम अकेले पड़ने लगो
मुझे तुम महसूस करना
हाँ मैं तेरे साथ हूँ
पर तेरे पास आ नहीं सकता
जब कभी रोने का मन हो
मेरे मजबूत कन्धे याद रखना
हाँ मैं तेरे साथ हूँ
पर तेरे आँसू पोंछ नहीं सकता
मैं तुम्हारा हूँ सदा
सदा तुम्हारा ही रहूँगा
हाँ मैं तेरे साथ हूँ
पर तुम मेरे हो ये किसी से कह न सकूँगा।
This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.