झरने की तरह आँख से आँसू झरते हैं
जब नदी की तरह तेरी याद दिल से उतरती है
दिन तो कट जाता है पंछियों की चहचहाहट में
पर तुम क्या जानो अकेले शाम कैसे गुजरती है।
पेट भूल गया है रोटी
भूख उसे अब लगती नहीं
बढ़ गई है मशक्कत इस दिल की
जिसमें यादों की लहरें बजती हैं हर कहीं।
रोज होती है दिल और दिमाग
में भयंकर लड़ाई
दिमाग हँसता है कि मन तू बावरा है
दिल चिल्लाता है ‘हाँ मैं हूँ’
हूँ उसका मैं उसका प्रियतम वो मेरा सांवरा है।
मैं किसकी बात सुनूँ समझ में न आए
दिल और दिमाग का ये मामला अब
उलझता ही जाए
वो है, पर कहाँ? ये नजर न आए
पर उसके बिना इस मन को
अब कोई और भी तो न भाए।
मनु
This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.