Skip to the story
Her Poetry

दिल की आवाज़ सुनो

Poem · 1/1/2012; 5/1/2012* · Hindi Handwritten Poems

दिल के रास्ते जो प्यार की तरफ ले जाते हैं
सपनों को साकार की तरफ ले जाते हैं
वो अक्सर काँटों से भरे होते हैं
दिल को अनसुना करने वाले नहीं जानते
कि काँटों पर ही तो गुलाब जागते और सोते हैं।

वो खुशबू बन कभी महबूबा
के बदन पर महकते हैं
तो कभी बिछौना बन आशिक की
मजार पर बिछ जाते हैं।

चढ़ते हैं चादर बन कर
पीरों की मजार पर
खिलते हैं मोहब्बत बन कर
कई रांझों और हीरों की पुकार पर

इसके बदन से लिपटे काँटे कौन
देखे
ये तो है गुलाब की हिफाजत के है
वास्ते
गर बढ़ोगे दम भर मंजिल की तरफ
तो खुद-ब-खुद बन जाएँगे रास्ते।

मनु

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.