Skip to the story
Her Poetry

बहुत दिन हुए तुम्हारा कोई खत नहीं आया

Poem · 4 July · Hindi 11:00 AM Handwritten Poems

बहुत दिन हुए तुम्हारा कोई खत
नहीं आया
तुम्हारी खैरियत का पैगाम
नहीं आया
रोज दरवाजे पर आँखें टिकती हैं
साइकिल की घंटी की आवाज
सुनने की कोशिश करते हैं ये कान
धड़कन आहट महसूस करने की
कोशिश करती हैं कि
अब डाकिया आकर कहेगा
जो खत है आपके नाम
वो खत किसी और का नहीं
प्रियतम तुम्हारा होगा
जिस पर नाम किसी और का नहीं
मनवर हमारा होगा
जिसका हर लफ्ज तुम्हारी खुशबू देगा
तुम चाहत हो बेहद मुझको
लफ्ज दर लफ्ज में बयान करते
मैं चूम-चूम खत को तुम्हारा
एहसास करूँ
दूर बहुत दूर हो तुम
पर पास होने का मन को
विश्वास जरूर
इस बार मैं दरवाजे पर खत का नहीं
तुम्हारा इंतजार करूँ
तुम जरूर आना जल्दी आना

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.