Skip to the story
Her Poetry

मेरी तन्हाई मुझे तुझ तक ले आई

Poem · Hindi Handwritten Poems

मेरी तन्हाई मुझे तुझ तक ले आई
प्रियवर
तेरे साथ होने की इक उम्मीद
दिल ने जगाई
प्रियवर

उम्मीदों के पंख लिए मैंने उड़ान भरी
तेरे ठिकाने तक पहुँची
प्रियवर
इस जहाँ से कहीं दूर इक घोंसला
हम दोनों का हो इसलिए मुँह में
तिनका फँसाए उड़ी चली आई
प्रियवर

मुझे तेरे संग की चाह
तेरे मेरे इक होने का एहसास
मुझसे मुझी को कर दूर सिर्फ और
सिर्फ तेरी होने आई प्रियवर
मुझे अपनी नहीं तेरी चाहत ने
पुकारा है
इसलिए अपना घोंसला छोड़
तेरे संग नया जहान बसाने आई
प्रियवर

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.