Skip to the story
Her Poetry

वक्त जिन्दगी में ऐसा भी आता है

Poem · 26 June · Hindi 4:05 PM Handwritten Poems

वक्त जिन्दगी में ऐसा भी
आता है
अपना ही साया साथ छोड़ जाता है

आज मैं टूटा हूँ इतना
कि कोई किरण नज़र नहीं आती
शायद ये कहर है मुझ पर
या फिर
मुझे जिंदा रखने की उसकी है
कोई आजमाइश

मुझे हर कदम पर ठोकर मिली
मालूम नहीं ये कोई साजिश है
उसकी
या फिर सम्भलने की मेरी हो आदत
ऐसी हो उसकी कोई फरमाइश।

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.