Skip to the story
Her Poetry

इबादत

Poem · 1/5/2013 · Hindi 10:21 PM Handwritten Poems

इबादत करने के लिए जब भी मेरे हाथ उठेंगे
ख्वाजा जी के सामने
जब भी ये सर झुकेंगे
माँगूँगा सिर्फ यही इक दुआ
कि चाहने वाला को उसकी चाहत मिले
कोई बिछुड़े न कभी
इक दूजे के साथ की राहत मिले

गर कबूल न हो दुआ मेरी
और ऐसा इक जहाँ है कोई
फिर वह सिर्फ दर्द हो सिर्फ दर्द
तू खुदा न हो

क्योंकि तेरे जहाँ में ऐसा हो नहीं सकता
कि मोहब्बत की इबादत हो
जिस्म से जिस्म ना मिले
पर मोहब्बत ही न हो
खुदाया तेरी खुदाई पर इतना तो
भरोसा है मुझे कि
रूह से रूह मिलेगी

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.