Skip to the story
Her Poetry

कुदरत के ये रंग

Poem · 15–16/9/2012 · Hindi 1:28 AM Handwritten Poems

कुदरत के ये रंग कभी पीले तो कभी नीले
कभी बिल्कुल सफेद उजले-उजले
तो कभी बिल्कुल श्याम वर्ण नीले

कभी मौसम में हरियाली
तो कभी बिल्कुल सूनी हर डाली

कभी खिली-खिली सी धूप
तो कभी छम-छम बरसे पानी

कभी बहती हवा सुकून सा लगे
तो कभी बिल्कुल सर्द जमा देने वाली

कभी तारों भरी चमकती रातें
तो कभी आसमां बिल्कुल खाली

कभी नदी लगे बहता पानी
तो कभी उफान जैसे तुफानी

कभी पर्वत जैसे अडिग अचल
तो कभी बिल्कुल नीरस बेगानी

कभी कोयल की कूक रस मीठा
तो कभी बिल्कुल कौए की कर्कश वाणी

कभी जिन्दगी लगे सुनहरा सपना
तो कभी बिल्कुल बेरंग और अनजानी

कभी ये जीवन धूप सा
तो कभी बिल्कुल छाँव सुहानी

कभी कुदरत के रंग समझ आए
तो कभी बिल्कुल लगे नई कहानी

कभी-कभी ये ख्याल आता है
तो कभी बिल्कुल शून्य बिल्कुल खाली।

मनु

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.