Skip to the story
Her Poetry

हाँ मैं तुझसे खफा हूँ जरूर

Poem · Hindi Handwritten Poems

हाँ मैं तुझसे खफा हूँ जरूर
क्यों कर तूने मुझे भुलाया है
मन कहता है कि तुम आओगे जरूर
मुझे सीने से लगाओगे जरूर

तुम्हारी गर्म साँसे कहेंगी वो
जो तुम जुबाँ से कह न पाते हो
तुम्हारा धड़कता वो दिल
कहेगा अपनी बात मेरी धड़कनों से
कि इतने दिन जुदाई कैसे सही
पीर कैसे इन आँखों से बही
ये आँसू माना तो जिद्दी हैं
पर मुझसे पूछो पीर कैसे सही

मुझे अपने प्यार पे विश्वास है
खुदा के रहमोकर्म पे एतबार है

तुम आओगे जरूर ये मुझे मालूम है
बेशक थोड़ा वक्त लगेगा पर तुम आओगे जरूर

— मनु

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.