Skip to the story
Her Poetry

मनमीत

Poem · 3/11/2011 · Hindi 12:49 PM Handwritten Poems

कोई मन के अनुरूप मनमीत
मेरी चाहतों के अनुरूप मनमीत
कोई भावनाओं के अनुरूप मनमीत
मेरी आशाओं के अनुरूप मनमीत

क्या कभी कहीं है ऐसा मनमीत
जिसकी चाहत में बनूँ
वो मेरी तान मैं उसका बनूँ गीत
क्या कभी कहीं है ऐसा मनमीत

मन जिसके प्रेम से विभोर हो
सिर्फ उसी की धुन न अन्य कोई शोर हो
गूँजे जो मन में आकाश में
जो सब तरफ चहुँ ओर हो

जिसका एहसास मेरे एहसास में हो
जिसकी तृप्ति मेरी प्यास में हो
जिसका मुझे स्पर्श हो आलिंगन हो
खुली और बंद आँखों में दर्शन हो।

मेरी आँखों के दीदार में
मेरी आत्मा के साम्राज्य में
है जिसका ही एकाधिकार
मन कर रहा ऐसे मीत की पुकार

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.