Her Poetry

कभी रूठूँ मैं, तो मनाओ तुम

Poem Handwritten PoemsLove Poems

कभी रूठूँ मैं, तो मनाओ तुम
और कभी मैं मनाऊँ जब
मुझसे रूठ जाओ तुम

रूठने-मनाने का सिलसिला
यूँ ही उम्र भर चलता रहे
और प्यार का सिलसिला बढ़ता रहे

एहसास हर पल बदलते रहें कि
दिल अभी भी धड़कता है
इक दूजे के लिए

प्यार यूँ ही वक्त के साथ
कम कभी न हो

तुम मुझे चाहो और मैं तुम्हें
प्यार यूँ ही बढ़ता रहे

MR

Copyright & Usage Notice

This poem, diary scan, typed transcription and related note are part of the preserved writings of Monika Rana “Manu”. Unauthorized copying, reposting, publication, commercial use, modification, scraping, redistribution or AI/data use is not permitted without written permission from Trilok Singh.